मनुष्य जीवन में सूक्ष्म की ओर यात्रा जरूरी : श्री श्री रविशंकर

मनुष्य जीवन में सूक्ष्म की ओर यात्रा जरूरी : श्री श्री रविशंकर

इंदौर। आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के शहर आगमन के दूसरे दिन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में करीब 3500 श्रद्धालु गुरुदेव के ज्ञान और ध्यान चर्चा से लाभान्वित हुए। इस विशेष शिविर में गुरुदेव ने भगवन शिव द्वारा माता पार्वती को दिए गए गुढ़ रहस्यों एवं तकनीक के बारे में बताया, जो विज्ञान भैरव नामक प्राचीन ग्रंथ में भी वर्णित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन तकनीकों पर सहजता से ध्यान कैसे किया जा सकता हैं।

गुरुदेव ने बताया कि शिष्य का पहला लक्षण है कि वह स्वीकार करते हैं कि 'मैं कुछ नहीं जानता'। निर्भीक और चुनौती के लिए तैयार रहना शिष्य होने का दूसरा गुण है। गुरुदेव ने यह भी कहा कि मनुष्य जीवन में सूक्ष्म की ओर यात्रा जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में नकारात्मकता क्षणिक त्वरित ही है। इसीलिए थोड़ा रुक कर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पशु बलि रोकना चाहिए, पशु बलि की जगह पशुता की बलि देनी चाहिए। युवाओं में व्यक्तित्व विकास में उपयोग हेतु कार्यक्रम के समापन के पश्चात गुरुदेव के साथ कई विश्वविद्यालयों ने एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए।

स्वस्थ इंदौर के लिए 10 हजार लोग करेंगे योग, रुद्र पूजा भी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा योग मित्र कार्यक्रम दशहरा मैदान पर सुबह 6.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 50 हजार वर्गफीट का डोम बनाया गया है। इसके साथ ही खुले मैदान में भी ग्रीन कारपेट बिछाया गया है। सभी के लिए आयोजन स्थल पर पानी की व्यस्था की गई है, लेकिन योग करने वाले अपने साथ मैट लेकर आएंगे। पानी की बोतल भी ला सकते हैं। योग के बाद 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअल जुड़ेंगे। मंच से लगा 200 फीट का रैम्प भी बनाया गया है। इसके माध्यम से श्री श्री रविशंकर भक्तों को दर्शन देंगे।