लाजियो ने ब्रेसिया को 2-0 से हराया

लाजियो ने ब्रेसिया को 2-0 से हराया

मिलान। कोरोना के बीच आयोजित सिरी ए फुटबॉल लीग में लाजियो ने दूसरे स्थान पर रहते हुए, निचली लीग में खिसक चुकी ब्रेसिया को 2-0 से े हरा दिया। काइरो इमोबाइल ने लाजियो की ओर से सत्र का 35वां गोल दागा, जिससे उनके सत्र का शीर्ष गोल स्कोरर बनने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने यूवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर चार गोल की बढ़त बना रखी है। इमोबाइल साथ ही सिरी ए सत्र में सर्वकालिक सर्वाधिक 36 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी से एक गोल दूर हैं। यह रिकॉर्ड नापोली के गोंजालो हिगुएन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2015-16 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इमोबाइल के अलावा जोकिन कोरिया ने टीम की ओर से दूसरा गोल दागा। लाजियो के अटलांटा के बराबर अंक हो गए है, जो दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान से एक स्थान पीछे है। अंतिम दौर के मुकाबले में अटलांटा का सामना इंटर मिलान से होगा। जबकि लाजियो को नापोली से भिड़ना है।