मप्र के विशाल वर्मा और भूमि बघेल ने केनो स्लालम में जीते गोल्ड मेडल

मप्र के विशाल वर्मा और भूमि बघेल ने केनो स्लालम में जीते गोल्ड मेडल

भोपाल/इंदौर/उज्जैन/महेश्वर। महेश्वर के सहस्रधारा में पवित्र नर्मदा नदी की गोद में आयोजित केनो स्लालम इवेंट में मध्य प्रदेश ने क्लीन स्वीप किया है। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने प्रभावशाली ढंग से दांव पर लगे चारों स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। भारोत्तोलन में जहां अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों ने दो स्वर्ण जीते वहीं, कबड्डी में मप्र के लड़के और लड़कियों को हार मिली। केनो स्लेलम में सोमवार को लड़कों के वर्ग में प्रद्युम्न सिंह राठौर ने बाजी मारी थी, जबकि लड़कियों के वर्ग में मानसी बाथम विजयी रही थीं। अब मंगलवार को लड़कों के वर्ग में विशाल शर्मा और लड़कियों के वर्ग में भूमि बघेल ने वही सफलता दोहराई है। वहीं, तालिका में मप्र 25 गोल्ड, 13 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, महराष्ट्र 30 गोल्ड, 31 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले स्थान पर काबिज है। जब कि तीसरे स्थान पर हरियाणा है, जिसने 23 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीत हैं।

विशाल ने 80.870 सेकंड और भूमि ने 90.060 सेकंड में अर्जित किए गोल्ड

विशाल ने सी1 कटेगरी में 80.870 सेकंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि कार्तिक एस (कर्नाटक) 366.410 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वेमुला कुमार (आंध्र प्रदेश) ने 521.400 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में के1 स्पर्धा में भूमि बघेल ने 90.060 सेकंड के साथ सोना जीता। नगादी गायत्री (आंध्र प्रदेश) 272.670 सेकंड के साथ दूसरे और जान्हवी रायकवार (महाराष्ट्र) 398.600 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार ने छह साल पहले घोषणा की थी कि महेश्वर अब भारत का पहला वाटर स्लालोम सेंटर बन गया है। राज्य की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की देखरेख में तब से लेकर आज तक इस आयोजन स्थल में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि मप्र ने केनो कैनोए स्लालोम में दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।

अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने 200 मी. पुरुष वर्ग में जमाया गोल्ड पर कब्जा

भोपाल तरुण प्रष्कर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 200 मीटर पुरुष वर्ग में फिल्म अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन (महाराष्ट्र) ने 1.55.39 सेकंड में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि 200मी. महिला वर्ग में हशिका रामचंद्र (कर्नाटक) ने 2:10.20 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, 100 मी. में पुरुष वर्गा में अभिनंदन खंडेलवाल ने (राजस्थान) 1:05.82 सेकंड में गोल्ड, 100 मी. में महिला वर्गा में अपेक्षा फर्नांडीज (महाराष्ट्र) 1:13.87 सेकंड में गोल्ड जीतीं हैं। इसके साथ ही 50 मी. में पुरुष वर्ग में शुभंकर पटकी (महाराष्ट्र) 25.44 सेंकड में गोल्ड और महिला वर्ग में नीना वेंकटेश (कर्नाटक) 28.58 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। वहीं, 800 मी. महिला वर्ग में वृत्ति अग्रवाल ने गोल्ड जीता है।