बॉक्सिंग में मप्र के रूद्रजीत जीते, आनंद हारे

बॉक्सिंग में मप्र के रूद्रजीत जीते, आनंद हारे

भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में मंगलवार से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मंगलवार से बॉक्सिंग के मुकाबले भी शुरू हुए। पहले दिन पुरुष वर्ग में 54 किग्रा वर्ग मुकाबले में मप्र के रूद्रजीत सिंह ने लद्दाख के इरफान अली को हराकर अभियान की शुरुआत की। वहीं 57 किग्रा वर्ग में मप्र के आनंद यादव को दिल्ली के अर्जुन के सामने हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के निखिल ने उत्तर प्रदेश के रोहित यादव को हराया। इसके बाद हुए मैच में राजस्थान के जोगेंदर ने मणिपुर के वाहेंगबाम को हराया। इसके बाद हुए रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक के किशन राज के ने सिक्किम के प्रबीण कुमार छेत्री को हरा दिया महिला वर्ग में मणिपुर की एचजी देवी ने हिमाचल की शिवांगी शांदिल को हराया। अगले मैच में असम अलकोन मिली ने आंध्र प्रदेश की संध्या को हराया। वहीं यूपी की अनामिका यादव ने हिमाचल प्रदेश की सुनिधि को हराया।

एमपी बैडमिंटन अकादमी-ग्वालियर

लड़कों के मुकाबले :-

-निकोलस नाथन राज (कर्नाटक) ने संस्कार (राजस्थान) को 2-1 से हराया।

-सात्विक शंकर (कर्नाटक) ने हर्ष चुडासमा (दमन एवं दीव) को 2-0 से हराया।

-अभिनव ठाकुर (पंजाब) ने सात्विक रेड्डी के (तेलंगाना) को 2-0 से हराया।

-लोकेश रेड्डी के (तेलंगाना) ने टोनमोय बिकास (असम) से वाकओवर लिया।

-तुषार सुवीर (कर्नाटक) ने उदय मुकाती (मध्य प्रदेश) को 2-0 से हराया।

-मनराज सिंह (हरियाणा) ने आयुष शेट्टी (कर्नाटक) को 2-0 से हराया।

लड़कियों के मुकाबले :-

-कर्णिका श्री एस (कर्नाटक) ने हिरल चौहान (छत्तीसगढ़) को 2-0 से हराया।

-रश्मिता डोनेपुडी (आंध्र प्रदेश) ने मेघना रेड्डी एम (तेलंगाना) से वॉक ओवर लिया।

-गार्गी (उत्तर प्रदेश) ने अक्षया राजकुमार (दमन एवं दीव) को 2-0 से हराया।

-ऐश्वर्या मेहता (मप्र) ने वतीसुंगला वतीसुंगला (नागालैंड) से वॉक ओवर लिया।

-नैशा कौर भटोये (महाराष्ट्र) ने साक्षी फोगट (राजस्थान) को 2-0 से हराया।

खो-खो : रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जबलपुर

लड़कों के मुकाबले में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 32-20 से हराया तो महाराष्ट्र ने मप्र को 32-26 से हराया। लड़कियों के मुकाबले में कर्नाटक ने राजस्थान को 32-22 से हराया और पंजाब ने तमिलनाडु को 30-24 से हराया।

वॉलीबॉल : साई रीजनल सेंटर इंडोर हाल भोपाल

लड़कों के मुकाबले में तमिलनाडु ने दिल्ली को 3-0 से हराया, उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 3-1 से हराया। इधर लड़कियों के मुकाबले में केरल ने हरियाणा को 3-2 से हराया, पश्चिम बंगाल ने मप्र को 3-0 से हराया।

इंदौर में हुए टेबल टेनिस के मैच

खिताब की दावेदार मानी जा रहीं कर्नाटक की यशस्विनी घोरपड़े ने लगातार तीसरी जीत के साथ इंदौर के अभय प्रशाल में जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण के टेबल टेनिस मुकाबलों के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लड़कियों के वर्ग में यशस्विनी अंतिम- 8 में पहुंचने वाली कर्नाटक की एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सूची में महाराष्ट्र की तीन लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के वर्ग में बंगाल के तीन खिलाड़ी अंतिम-8 दौर में पहुंचे हैं।

टेबल टेनिस लड़कियों के मैच - तीसरा राउंड-

♦ कर्नाटक की यशस्विनी घोरपड़े ने मप्र की भाग्यश्री दवे को 3-0 से हराया

♦ महाराष्ट्र की पृथा वरतीकार ने हरियाणा की सुहाना सैनी को 3-2 से हराया

♦ महाराष्ट्र की रिषा मीरचंदानी ने दमन एवं दीव की अनुष्का चौहान को 3-0 से हराया

♦ महाराष्ट्र की तनीशा कोटेचा ने अरुणाचल प्रदेश की अबीमे मीहू को 3-0 से हराया

♦ बंगाल की ओशिकी जोरदार ने तमिलनाडु की श्रिया आनंद को 3-2 से हराया

♦ तमिलनाडु की सूर्या नारायणन ने अनर्ग्या मंजूनाथ को 3-0 से हराया

♦ हरियाणा के पृथोकी चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र की जेनिफर वर्गीज को 3-1 से हराया

♦ दिल्ली की लक्षिता नारंग ने कर्नाटक की तृप्ति पुरोहित को 3-1 से हराया

लड़कों के मैच - तीसरा राउंड-

♦ उत्तर प्रदेश के दिव्यांश श्रीवास्तव ने बंगाल के प्रणीत भास्कर को 3-1 से हराया

♦ बंगाल के अंकुर भट्टाचार्य ने कर्नाटक के केजे आकाश को 3-1 से हराया

♦ दमन और दीव के धैर्य टंडेल को तमिलनाडु के प्रियेश सुरेश राज ने वाकओवर दिया

♦ महाराष्ट्र के जश मोदी ने बंगाल के सौम्यदीप सरकार को 3-1 से हराया

♦ महाराष्ट्र के नील मुले ने अरुणाचल प्रदेश के माप तार को 3-0 से हराया।

♦ मणिपुर के खेलेंद्रजीत येंगखोम को मध्य प्रदेश के अंश गोयल ने वाकओवर दिया

♦ दिल्ली के आदर्श ओम छेत्री ने महाराष्ट्र के नील मुले को 3-0 से हराया

♦ उत्तर प्रदेश के दिव्यांश श्रीवास्तव ने बंगाल के प्रणीत भास्कर को 3-1 से हराया

♦ बंगाल के अंकुर भट्टाचार्य ने कर्नाटक के केजे आकाश को 3-1 से हराया

♦ महाराष्ट्र के जश मोदी ने बंगाल के सौम्यदीप सरकार को 3-1 से हराया

बास्केटबॉल

♦ लड़कियों के मैच में ग्रुप-ए के मैच में केरल ने कर्नाटक को 69-66 से हराया, ग्रुप-बी के मैच में तमिलनाडु ने राजस्थान को 90-62 से हराया, ग्रुप-बी में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 93-79 से हराया, ग्रुप-ए में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 81-56 से हराया

♦ लड़कों के मैच में ग्रुप-बी में तमिलनाडु ने केरल को 98-50 से हराया, ग्रुप-ए में पंजाब ने कर्नाटक को 72-68 से हराया, ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 98-96 से हराया, ग्रुप-ए में राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 83-64 से हराया।