एथलेटिक्स में मप्र की शिवकन्या, अजीत कुमार ने जीते स्वर्ण पदक

एथलेटिक्स में मप्र की शिवकन्या, अजीत कुमार ने जीते स्वर्ण पदक

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के पुरुष वर्ग की टीम ने ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। हरियाणा ने दूसरा और उत्तरप्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की टीम चैंपियनशिप की ट्रॉफी महाराष्ट के नाम रही। हरियाणा ने दूसरा और मध्यप्रदेश की लड़कियों में ओवरआल स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट में मघ्य प्रदेश के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व तीन कांस्य सहित पांच पदक जीते। शिवकन्या और अजीत कुमार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, भोपाल के अभय सिंह, अभिषेक मोर्य व एकता को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मप्र ने छह स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। एथलीटों प्रदर्शन से मप्र ने 21 स्वर्ण, 13 रजत व 19 कांस्य सहित कुल 52 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान बरकरार है।

तात्या टोपे नगर स्टेडियम पर आयोजित एथलेटिक्स चैपियनशिप में 12 फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मप्र की शिवकन्या मुकाती ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की तमन्ना ने रजत व केरल की मेघना एस ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 200 मीटर दौड़ में मप्र के अभय सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में तमिलनाडु के वरुण ओरी मनोहर ने स्वर्ण व उत्तरप्रदेश के मंगल कुमार यादव ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में मप्र के आदर्श कुमार मोर्य ने प्रदेश को कांस्य पदक दिलया। इस इवेंट में राजस्थान के शकील ने हरियाणा के सोमनाथ चौहान ने रजत पदक जीता। बालक 2000 मीटर स्टीपल चेस में मध्य प्रदेश के अजित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में हरियाणा के सुमित राठी ने रजत पदक जीता।

मम्मी की खिलाड़ी फ्रेंड से फुटबॉल खेलने की प्रेरणा मिली : ईशा रानी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल बिहार की रहने वाली महिला फुटबॉल खिलाड़ी ईशा रानी बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा है ईशा रानी ने बताया आर्थिक परेशानियां तो है फिर भी परिवार में माता-पिता का पूरा सहयोग मिल रहा है। महिला फुटबॉल खिलाड़ी ईशा रानी को उसकी मम्मी की खिलाड़ी दोस्त से फुटबॉल खेलने की प्रेरणा मिली है। खिलाड़ी ईशा केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहती है सरकार ने किसी भी खेल में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है पहले कभी लोगों में खेल के प्रति इतना लगाव नहीं देखा, लेकिन बालाघाट में आकर हमने खेल के प्रति लोगों का लगाव बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा है । बालाघाट आकर बहुत खुशी मिल रही है।

दीपेश लश्करी के लिए सुपर संडे

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के 18 वर्षीय खिलाड़ी दीपेश लश्करी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर तहलका मचा दिया। शुक्रवार को पुरुषों के कलात्मक जिम्नास्टिक आलराउंड प्रदर्शन में दीपेश ने पहला रजत पदक जीता था। रविवार को इस युवा जिम्नास्ट ने अपने नाम दो और पदक जोड़े, पहला पुरुषों की कलात्मक जिम्नास्टिक समानांतर बार्स में 12.033 अंकों के साथ फिर से रजत और पुरुषों की कलात्मक जिम्नास्टिक क्षैतिज बार में एक स्वर्ण के साथ दबदबा बनाया। मध्य प्रदेश की जिम्नास्टिक टीम के लिए यह एक अच्छा दिन था क्योंकि घनश्याम बिल्लोरे (स्वर्ण पदक) और दीपेश लश्करी के साथ, समृद्धि भोकरदनकर ने रिदमिक जिम्नास्टिक क्लब फाइनल्स में कांस्य पदक जीता। मध्य प्रदेश ने जिम्नास्टिक में पांच पदक अपने नाम कर लिए हैं। हॉकी में ग्वालियर ने झारखंड को शिकस्त दी: मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में खेली जाने वाली हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने वाले ग्वालियर में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां पुरुष टीम ने झारखंड को 5-1 से, जबकि महिला टीम ने ओडिशा को 5-0 से हराया। मध्य प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम के लिए जो झारखंड का सामना कर रही थी, मोहम्मद जैद खान ने 27वें मिनट में मेजबान टीम के लिए पहला गोल दागा। छह मिनट बाद श्रेयस धूपे ने मेजबानों के लिए इसे दोगुना कर दिया। अली अहमद (36 मिनट) और सत्यम बार्डे (39 मिनट) के त्वरित अंतराल पर दो और गोलों ने मेजबान टीम को 4 गोल की आसान बढ़त दिला दी। 46वें मिनट में जमीर मोहम्मद के पांचवें गोल ने मेजबान टीम की जीत पक्की कर दी। झारखंड 49वें मिनट में केवल एक गोल कर सका और खेल मध्य प्रदेश के पक्ष में 5-1 से समाप्त हो गया। महिला खेलों में मेजबान टीम ने ओडिशा की लड़कियों को 5- 0 से हराकर प्रतियोगिता में जीत का सिलसिला जारी रखा। मध्य प्रदेश की लड़कियों ने खेल के पहले 10 मिनट में ओड़िशा को तीन गोल की बढ़त से रौंदा।

कबड्डी में मध्य प्रदेश की बेटियां जीतीं,लड़कों को शिकस्त

इंदौर। अभय प्रशाल इंडोर हाल में रविवार से कबड्डी के मुकाबले शुरू हुए। मप्र की लड़कियों ने ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में तेलंगाना को 46-28 से हराया लेकिन लड़कों के वर्ग में मेजबान टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान के हाथों 33-55 से हार मिली। कबड्डी में लड़के और लड़कियों के वर्ग में 8-8 टीमें हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में विभाजित किया गया है। लड़कियों के वर्ग में मेजबान मप्र को ग्रुप-ए में हरियाणा, तेलंगाना के साथ रखा गया है। लड़कों के वर्ग में भी मप्र को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें राजस्थान, बिहार और महाराष्ट की टीमें हैं। दिन के पहले मैच में हरियाणा की लड़कियों ने ग्रुप-ए मुकाबले में महाराष्टÑ को 42-25 से हराया। इसके बाद बिहार ने चंडीगढ़ को 59-24 से शिकस्त दी। इसी तरह लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश ने ग्रुप-बी मैच में चंडीगढ़ को 64-26 से हराया। इसके बाद मेजबान मध्य प्रदेश को राजस्थान के हाथों 33-55 से हार मिली। इसके बाद हालांकि महिला वर्ग में ग्रुप-ए में मप्र ने तेलंगाना को 46-28 से हराया। उज्जैन में मलखंभ के मुकाबले सोमवार से शुरू होंगे। साथ ही खरगोन में वाटर स्लालोम के मुकाबले भी सोमवार से ही शुरु होंगे। इसके अलावा इंदौर टेनिस क्लब में टेनिस के मुकाबले भी आज से शुरू होंगे। इसी तरह बास्केटबॉल काम्पलेक्स में सोमवार से वेटलिफ्टिंग के मैच भी खेले जाएंगे।

फुटबॉल में केरल ने मप्र को हराया

इंदौर में खेलो इंडिया के तरह आयोजित फुटबॉल में केरल ने मप्र को 5-0 से हराया। पूरे मैच के दौरान केरल के खिलाड़ी हावी रहे। मप्र ने अपनी हार को टालने या हार के अंतर को कम करने के लिए कई अच्छे प्रयास किए, लेकिन वे नाकाम रहे। इसी तरह एक अन्य मैच में पंजाब ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से हराया।