बैंबू चारकोलऔर स्पाइसी पनीर चीज बर्गर बनाएं, बेकरी से लें ब्रेड के हेल्दी ऑप्शंस

बैंबू चारकोलऔर स्पाइसी पनीर चीज बर्गर बनाएं, बेकरी से लें ब्रेड के हेल्दी ऑप्शंस

I AM BHOPAL ।  बच्चे हो या बड़े चीज बर्गर सभी की छोटी-छोटी भूख में झटपट स्नैक्स का काम करता है, लेकिन इन दिनों कई लोग अपने फेवरेट कैफे और रेस्टोरेंट के चीज बर्गर मिस कर रहे हैं, लेकिन थोड़ी कोशिश की जाए तो इसमें से कुछ आसान चीज बर्गर घर पर ही बनाए जा सकते हैं। शाम के समय इन्हें बच्चों को दिया जा सकता है, क्योंकि इस समय कुछ अलग सा खाने का मन करता है। बच्चे ही क्यों बड़े भी इसे हेल्दी इंग्रीडिएंट्स के साथ मिलाकर इनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बढ़ाकर इन्हें खा सकते हैं। आजकल बर्गर के बन में भी काफी बदलाव आ रहे हैं, अब सिर्फ मैदा से बने बन नहीं बल्कि μलोर, होलग्रेन, बीटरूट फ्लेवर, पालक फ्लेवर और बैंबू चारकोल के बने ब्लैक बर्गर पसंद किए जा रहे हैं। बच्चों को जहां सोया चीज बर्गर, वेज टिक्की चीज बर्गर पसंद आता है वहीं टीएनजर्स के लिए स्पाइसी पनीर चीज बर्गर ज्यादा बनाए जा सकते हैं। चीज बर्गर डे के मौके पर जानिए अलगअलग तरह के बर्गर और चीज जिनके साथ घर पर इन्हें बनाया जा सकता है। बता रहीं हैं सिटी की कुलिनरी आर्टिस्ट ।

                       

हरा-भरा कबाब बर्गर बनाने की रेसिपी 

थोड़ा सख्त उबले आलू, किसा हुआ पनीर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, चीनी, नींबू का रस, ब्रेड का चूरा जरूरत हो तो। ताजा मटर, पालक, पुदीना, हरा धनिया, किसा अदरक, चाट मसाला।

 विधि: पालक और मटर को उबलते पानी से एक मिनट में पकाकर निकाल लें और ठंडे पानी में डालें। सभी सामग्री मिलकर दरदरा पीस लें। तेल गरम करें। उसमें पीसा मिश्रण जालकर उसका पानी सूखने तक भुने। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें आलू, पनीर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, चीनी, नींबू का रस मिल ले। टाइट करने के लिए ब्रेड का चूरा मिला सकते हैं।

 ब्लैक बर्गर बनता है बैंबू चारकोल से... 

मदर्स जब इविंग स्नैक्स की रेसिपी क्लास अटेंड करती हैं, तब उनके लिए अलग से एक दिन बर्गर की क्लास लेना होती है। जो बच्चे या बड़े स्पाइसी स्नैक्स नहीं खा पाते वे बर्गर को काफी पसंद करते हैं , क्योंकि इसमें मिर्ची का इस्तेमाल कम से कम होता है। काली मिर्च ही ज्यादातर इस्तेमाल होती है। ब्लैक बर्गर इन भोपाल में नहीं मिल पाता यह मेट्रोज में उपलब्ध है, लेकिन जापानीज ओरिजन का बैंबू चारकोल उपलब्ध होता है तो इसे भी घर पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा हर तरह का बर्गर घर में बनाया जा सकता है। बन चाहें तो घर में बनाएं या बेकरी से इसके हेल्दी ऑप्शंस  लें। मैं खुद आर्डर पर फ्रेश बीटरूट और लेंटिल बन बनाकर देती हूं। -अवनि पाटनी, कुलिनरी आर्टिस्ट एंड बेकर

 स्पाइसी पनीर बर्गर टीनएजर्स की चॉइस 

मैं खुद भी अपनी बेटी के लिए मैदा और मल्टीग्रेन के बन बनाती हूं। पेरेंट्स बच्चों को हेल्दी स्टफिंग के साथ बर्गर दे सकते हैं। यदि बच्चे मिक्स वेज स्टफिंग पसंद नहीं करते तो हरा-भरा कबाब पेटी बनाकर बर्गर के अंदर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा प्लेन आलू टिक्की वाली के साथ पनीर की स्टफिंग की जा सकती है। इसके अलावा सोया टिक्की चीज बर्गर भी बच्चों को बहुत पसंद आता है। स्पाइसी पनीर चीज बर्गर टीनएजर्स के बीच पॉपुलर रहता हैं। 1926 में अमेरिका में चीज बर्गर डे मनाने की शुरुआत हुई। जिसे लोग आज भी मना रहे हैं। - स्वाति नुवाल, कुलिनरी आर्टिस्ट