मनिका टेबल टेनिस में खेल रत्न पाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

मनिका टेबल टेनिस में खेल रत्न पाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

नई दिल्ली। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त पर 1992 से शुरू हुए खेल रत्न के इतिहास में पहली बार पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न (अवॉर्ड) राष्टÑमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा को टेबल टेनिस में अपने उत्कृ ष्ट प्रदर्शन के लिए यह रत्न पाने वाली पहली खिलाड़ी हैं, जिन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से नवाजा जा रहा। रोहित शर्मा सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, इससे पहले सचिन (1998), धोनी (2007) व विराट (2018) को यह सम्मान मिल चुका है। वर्चुअल तरीकेसे होगा खेल रत्न समारोह: कोरोना महामारी के चलते इस बार राष्टय पुरस्कार खेल समारोह वर्चुअल तरीके से अनोखे अंदाज में आयोजित किया जाएगा। अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और ड्रेस समेत उनके पास के साई सेंटर में बुलाया जाएगा। उसके बाद राष्टÑपति भवन से रामनाथ कोविंद उन्हें प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा।

समारोह के लिए16 साई सेंटर चयनित

खिलाड़ियों को बुलाने के लिए अब तक 16 साई सेंटरों का चयनहो गया हैं। इन्हीं सेंटरों में खिलाड़ियों को दी जाने वाली ट्रॉफी और पदक पहुंचाए जाएंगे। ड्रेस घर पहुंचाई जा सकती है। यहीं खिलाड़ी राष्टपति से आनलाइन पुरस्कार ग्रहण करेंगे। समारोह उसी तरह होगा,जैसा अब तक होता आया है, लेकिन लोग नहीं होंगे। मंत्रालय और साई के अधिकारी दिल्ली के एक अन्य हॉल में बैठे होंगे। सभी जगह दूरदर्शन के कैमरे लगें होंगे। राष्टÑपति के पास दिया जाना वाला प्रमाण पत्र होगा।

रोहित व इशांत को अवॉर्ड देने पर चल रही चर्चा

रोहित शर्मा और इशांत शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड किस तरह दिया जाए। इस पर चर्चा चल रही है। समारोह के दिन दोनों क्रिकेटर आईपीएल के लिए यूएई में होंगे। ऐसे में दोनों साई सेंटर नहीं पहुंच सकते हैं। यही चर्चा की जा रही है कि इन दोनों को कैसे जोड़ा जाए।

इन पांच खिलाड़ियों को दिए जाएंगे खेल अवॉर्ड

सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट, रियो पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की थी। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का था, कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया था, अब उसे भी मान लिया गया है।