फंड की कमी से जूझ रहा नगर निगम, एक साल से अटका है 800 किलोमीटर लंबी सड़कों का पैच वर्क

फंड की कमी से जूझ रहा नगर निगम, एक साल से अटका है 800 किलोमीटर लंबी सड़कों का पैच वर्क

भोपाल। राजधानी में पिछले साल बारिश में नगर निगम की करीब 800 किमी सड़कें उखड़ गई थीं। इनके पैच वर्क के निगम ने 40 करोड़ रुपए के टेंडर निकाले, लेकिन काम नहीं हुआ। क्योंकि निगम पर कॉन्ट्रैक्टर्स के 250 करोड़ रुपए बकाया हैं और बिना बकाया लिए वे काम करने को राजी नहीं। इधर, निगम की माली हालत ऐसी नहीं कि वह पेमेंट कर सके। ऐसे में इस साल भी सड़कों की मरम्मत मुश्किल है। 15 जून से डामर के काम पर रोक लगने से सड़क के काम अक्टूबर-नवंबर में ही हो सकेंगे। शहर में छोटे-बड़े 800 विकास कार्य फंड की कमी से अटके हैं। इधर, निगम को 400 से ज्यादा कॉन्टैक्टर्स का 250 करोड़ का पेमेंट करना है। सड़क, नाली, सीवेज सहित अन्य सिविल वर्क का ही 300 कॉन्ट्रैक्टर्स का 66 करोड़ बकाया है। जबकि, 100 से ज्यादा अन्य विभागों से 180 करोड़ लेना है। कॉन्ट्रैक्टर्स की बकाएदारी सात सालों से है। इधर, पहले पुराना पेमेंट करने की मांग के चलते 800 निर्माण कार्य अटके हैं। ठेकेदारों का 150 करोड़ का पेमेंट अब 250 करोड़ हो गया है।