नारायणमूर्ति बोले- GDP में सबसे बड़ी गिरावट के आसार

नारायणमूर्ति बोले- GDP में सबसे बड़ी गिरावट के आसार

बेंगलुरू। इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने आशंका जताई की कोरोना वायरस के चलते इस वित्त वर्ष देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जाना चाहिए। नारायण मूर्ति ने ऐसी एक नई प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में प्रत्येक कारोबारी को पूरी क्षमता के साथ काम करने की अनुमति हो। भारत की जीडीपी कम से कम 5 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आशंका है कि हम आजादी के बाद की सबसे बुरी जीडीपी वृद्धि (संकुचन) देख सकते हैं। मूर्ति एक परिचर्चा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।