प्रधानमंत्री संग्रहालय में नेहरू-मोदी आमने-सामने

प्रधानमंत्री संग्रहालय में नेहरू-मोदी आमने-सामने

नई दिल्ली। देश के 15 प्रधानमंत्रियों की जानकारी देने वाले म्यूजियम का गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस म्यूजियम से लोगों को देश के प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पहले इस संग्रहालय को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। गुरुवार से इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय हो गया है। करीब 271 करोड़ रुपए की लागत से बने इस म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन दर्शन को विस्तार से संग्रहित किया गया है। संग्रहालय में पीएम मोदी की तस्वीरें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने लगी हैं। मोदी ने म्यूजियम में एंट्री करते समय खुद टिकट भी खरीदा।