नोएडा: चलती बस में महिला से दुष्कर्म, सोते रहे 12 यात्री

नोएडा: चलती बस में महिला से दुष्कर्म, सोते रहे 12 यात्री

नई दिल्ली । नोएडा में फिर निर्भया जैसी घटना हुई, जहां चलती बस में एक महिला से रेप किया। महिला प्रतापगढ़ से अपने दो बच्चों के साथ नोएडा आ रही थी, इसी दौरान ड्राइवर व कंडक्टर ने रेप किया। आरोपी महिला को सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में उतारकर फरार हो गए। नोएडा पहुंचने पर महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। पति ने पुलिस में केस दर्ज कराया। महिला के अनुसार बस में 10 से 12 लोग थे, जो सोये हुए थे।

एक गिरफ्तार , अन्य की तलाश जारी

पीड़िता ने कहा कि वह पहली बार आई है, उसे नहीं पता कि किस जगह उसके साथ ये घटना हुई। वहीं डीसीपी महिला अपराध वृंदा शुक्ला ने बताया कि बस को बरामद कर एक आरोपी को अरेस्ट किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। बस में सह यात्रियों को ढूंढकर बयान किए जा रहे हैं, ताकि अभियुक्तों को सजा मिले। विदित है कि निर्भया केस के बाद भले ही कानून सख्त हो गया है, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।