फ्रिज में रखे खाने की एक दिन बाद न्यूट्रीशनल वैल्यू हो जाती है खत्म

फ्रिज में रखे खाने की एक दिन बाद न्यूट्रीशनल वैल्यू हो जाती है खत्म

 अक्सर ऐसा होता है जब थोड़ा बहुत खाना जरूर बच जाता है तो हम उसे फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा सभी लोगों के साथ होता है लेकिन अगर आप बचा हुआ खाना दोबारा उपयोग करना चाहते हैं तो फ्रिज में रखते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ खाद्य सामग्री फ्रिज में रखने का निश्चित समय रहता है उससे ज्यादा अवधि पार होने पर यह नुकसान करने लगते हैं। आलू, पालक, चावल, चिकन, मशरूम, चुकंदर आदि खाद्य पदार्थों को बार- बार ओवन में गर्म करके खाने से बचें। मशरूम का सेवन हमेशा ताजा ही करना चाहिए। इसमें प्रोटीन होता है, जिसे बार-बार गर्म करने पर हानिकारक कंपोजिशन डेवलप होते हंै। बासी चावल को गर्म करने से इसमें मौजूद बैक्टीरियम बैसिलस सेरेस फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। वहीं बासी पालक व पुराने अंडे खाना भी नुकसानदायक होता है।

पकी चपाती फ्रिज में स्टोर करने से बचें

आजकल लोग लोग रोटी भी बनाकर फ्रिज में स्टोर करने लगे हैं, लेकिन यह रोटी उतनी पौष्टिक नहीं रह जाती है बल्कि कुछ लोगों के लिए पेट दर्द की वजह भी बन सकती है। यदि आप पके हुए किसी भी भोजन को एक दिन से अधिक खाते हैं, तो पाचन संबंधित समस्या हो सकती है। बार- बार गर्म करने से उनमें मौजूद विटामिंस, मिनरल्स खो जाते हैं।

कच्चा और पका हुआ खाना एक साथ न रखें

कई लोग बिना कवर किए फ्रिज में कच्चा और पका हुआ दोनों तरह का फूड साथ रख देते हैं, यानी जिस जगह पर कच्ची सब्जी रखी है, उसी के बराबर में पकी सब्जी भी रख देते हैं। दरअसल, ऐसा करना फ्रिज में बैक्टीरिया के बढ़ने की वजह बन सकता है। कच्चा और पके हुआ फूड को फ्रिज में अलग-अलग जगह ढक कर रखें।

पौष्टिकता चाहते हैं तो बासी खाना न करें स्टोर

साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वर्ल्ड हेल्थ आॅर्गेनाइजेशन ने गाइडलाइंस जारी की थी इसके अनुसार केवल उतना खाना ही बनाएं, जो खाने के बाद बचे नहीं, जिससे फ्रिज में रखने की नौबत नहीं आएगी। अगर खाना ज्यादा बन गया या फिर खराब होने वाली कोई चीज है तो उसे 5 डिग्री सेल्सियस से कम टेंपरेचर पर फ्रिज में रखें। किसी भी तरह के कुक्ड फूड को चार घंटे तक खाया जा सकता है। इसके बाद उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो सभी न्यूट्रिशन वैल्यू को खत्म कर देते हैं। हाई टेंपरेचर पर खाना गर्म न करें। धीमी या कम आंच पर खाना गर्म करने से पौष्टिकता भी बनी रहेगी। डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डायटीशियन

फ्रिज में न रखें इन फलो को

???? संतरा, नींबू व मौसंबी जैसे सिट्रिक एसिड वाले फल फ्रिज की ठंडक सहन नहीं कर पाते और सिकुड़ने लगते हैं। स्वाद तो बिगड़ता है इनके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।

]???? सेब, आडू, आलूबुखारा व चेरी जैसे फलों में एक्टिव एंजाइम ज्यादा होता है। फ्रिज में रखने पर यह जल्दी पकते और खराब हो जाते हैं।

???? केले के डंठल में इथाइलीन नाम की गैस निकलती है, जिसके कारण केला फ्रिज में रखने पर काला पड़ने लगता है और दूसरे फलों को भी खराब कर देता है।

???? वहीं लीची का फ्रिज में रखने से इसका छिलका तो सख्त और ताजा दिखेगा लेकिन फल अंदर से खराब हो जाता है।

???? पपीता फ्रिज में स्टोर किया है तो 6 घंटे के अंदर ही उसका उपयोग कर लेना चाहिए। धातु लगने के 8 घंटे बाद तक पपीता दूषित होना शुरू हो जाता है। इसमें कुछ ऐसे रिेएक्शंस होते हैं कि यदि आप इसे 12 घंटे बाद खाएंगे तो यह गुणकारी नहीं रहेगा।

???? एवोकोडो को वास्तविक स्वाद में खाना चाहते हैं तो बाहर ही रखें और नैचुरली पकने दें।

???? तरबूज को फ्रिज में रखने से एंटीआॅक्सीडेंट्स खत्म हो जाते हैं। खाने से पहले काटकर थोड़ा ठंडा करके खाएं।