कांग्रेस के संकट में हर समय साथ खड़े रहे परिहार : शर्मा

कांग्रेस के संकट में हर समय साथ खड़े रहे परिहार : शर्मा

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार के निधन पर बुधवार को पार्टी कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि परिहार खांटी कांग्रेसी थी। संकट की हर घड़ी में वे कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं। उनके निधन से कांग्रेस में शोक का माहौल हम सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की ताकत प्रदान करे। शोक सभा में दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ने स्वर्गीय श्री परिहार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई को युवा अवस्था में उन्होने मजबूत करने का हमेशा कार्य किया सेठी बिग्रेड़ की स्थापना कर युवाओं को नया मंच दिया कांग्रेस में 40 साल तक निरन्तर बिना पद के काम किया 1994 में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद ग्वालियर के विकास में परिषद की सहमति बनाने में सफल रहे कांग्रेस के हर संकट में साथ रहे खादी ग्रामउघोग के क्षेत्र में पूरे भारत में ग्वालियर की खादी उत्पादन को बढ़ावा देने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनो को साकार करने में अहम भूमिका निभाई मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका लक्ष्य कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीतना था लेकिन आज हमारे बीच में नही है हमे उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। श्रद्धाजंलि सभा में मप्र शासन के पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व संसद रामसेवक सिंह बाबूजी, मप्र खादी ग्रामउघोग के अध्यक्ष वासुदेव ार्मा, अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष वीर सिंह तोमर, मप्र कांग्रेस के महासचिव जयराज सिंह चैहान, जे.एच.जाफरी, प्रवक्ता आंनद वर्मा, संजय सिंह राठौर, महादेवी परमार, गजेन्द्र अष्ठाना, सरमन सिंह राय, संजीव दीक्षित, हसन मोहम्मद कुरैशी, देशराज भार्गव चेतन भार्गव, नगरपाल आर्य, अम्बाह से पधारे देवेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।