चंद्रयान-3 के रॉकेट का हिस्सा वातावरण में लौटा, समुद्र में गिरा

चंद्रयान-3 के रॉकेट का हिस्सा वातावरण में लौटा, समुद्र में गिरा

बेंगलुरू। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने वाले एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान (रॉकेट) का ऊपरी हिस्सा बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से प्रवेश कर गया। इस संबंध में इसरो ने एक बयान में कहा गया है कि इसके पैसिफिक महासागर में गिरने का अनुमान है। इस हिस्से का अंतिम ग्राउंड ट्रैक भारत के ऊपर से नहीं गुजरा। इसरो ने बताया कि यह रॉकेट बॉडी एलवीएम-3 एम4 प्रक्षेपण यान का हिस्सा था। यह अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 42 मिनट के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल में पुन: प्रवेश कर गया। इसके कारण का पता नहीं चल सका है।