अपने कामों के लिए जनता को अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर : सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण अलीराजपुर जिले के जोबट से प्रारंभ किया। उन्होंने कहा है कि अब जनता को अपने कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि गांव-गांव जाएंगे और जनता के कार्य करेंगे। 16 से 31 मई तक पूरे प्रदेश की हर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। जोबट में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 2.0 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने 332 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने ये घोषणाएं की
♦ अलीराजपुर से जोबट तक नर्मदा का पानी लेकर आएंगे।
♦ जिले में 22 रोड, 12 बैराज और 5 सीएम राइज स्कूल बनाए गए हैं।
♦ जोबट नगर पालिका के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत।
♦ सिविल अस्पताल का नाम अमर शहीद छीतू किरार होगा।
♦ पुराने पंचायत भवन कार्यालय एवं परिसर को स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित होगा।