शहर की हरियाली और वॉटर फॉल वाली लोकेशन पर बना सकते हैं पिकनिक प्लान

शहर की हरियाली और वॉटर फॉल वाली लोकेशन पर बना सकते हैं पिकनिक प्लान

 इंटरनेशनल पिकनिक डे 18 जून को मनाया जाता है। मानसून की शुरुआत के साथ ही पिकनिक मनाने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इस समय भोपाल के आसपास की साइट्स पर झरने और हरियाली बढ़ जाती है। हालांकि अभी सिटी ट्रेकर ग्रुप्स ने अपने पैकेज नहीं बनाएं हैं लेकिन इंक्वायरी आना शुरू हो चुकी है। इस मौसम में उदयागिरी, मढ़ई से लेकर सरू मारू की गुफाएं, अमरगढ़ फॉल, बाड़ी बरेली के पास सिलवारा फॉल देखने जा सकते हैं। दो से तीन घंटे में यहां पहुंचकर उसी दिन वापस भी आ सकते हैं।

भोपाल से 90 किमी

आईजी भोपाल ग्रुप के सचिन जोशी बताते हैं कि भोपाल से 90 किमी दूर शाहगंज के पास में दिंगबर वॉटर फॉल है। मानसून के समय लोगों को एडवेंचर के लिए बेस्ट आॅप्शन हो सकता है, यहां नदी, झरनों के साथ प्राकृतिक खूबसूरती को देखने को मौका मिलेगा। दिंगबर वॉटर फॉल पर 3 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ती है। 

केरी के महादेव

महादेव की जटा से बहती है धारा केरी के महादेव, भोपाल से 25 किमी दूरी है। कोलार रोड से झिरी गांव तक 10 किमी लंबा ट्रैक है। यह सालभर गिरने वाले पानी की धार के बारे में माना जाता है। यह पूरा आॅफ रोड ट्रिप है और इस जगह की खास बात यह है कि ओम की आकृति बनी हुई है जहां शिवजी का मंदिर बना हुआ है और 12 महीने पानी बहता है। साथ ही उस जगह पर आम के पेड़ भी लगे है इसलिए उस जगह का नाम केरी वाले महादेव रखा है।

भोपाल से 22 किमी 1111रामगढ़धाम माता तारा मंदिर

रामगढ़ धाम भोपाल शहर का एक धार्मिक स्थल है। रामगढ़ धाम भोपाल शहर में अजनाल बांध के पास में स्थित है। यह मंदिर माता तारा को समर्पित है। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर आपको सुंदर वातावरण देखने के लिए मिलता है। चारों तरफ आपको हरियाली देखने के लिए मिलती है और यहां पर आपको अजनाल बांध का सुंदर दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं और अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।

ग्यारसपुर भोपाल से 107 किमी

विदिशा के आसपास की हेरिटेज साइट्स हैं, जिसमें से ग्यारसपुर खास है। यहां पुराने जैन मंदिर हैं वहीं इसके पास गाडरमल में खंडहर हो चुके मंदिर हैं, जिनके भीतर इतिहास छुपा है। फैमिली के इस जगह जा सकते हैं क्योंकि यह अभी भी यहां कम ही लोग जाते हैं।

सरू मारु की गुफाएं भोपाल से 75 किमी

सरु मारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल है। यह स्थल सीहोर जिले के बुधनी तहसील के ग्राम पानगुराड़िया के पास स्थित है। भोपाल से इसकी दूरी लगभग 75 किमी है। कई स्तूपों के साथ-साथ प्राकृतिक गुफाएं भी हैं। गुफाओं में बौद्ध भित्तिचित्र स्वस्तिक, त्रिरत्न व कलश पाए गए हैं।

महादेव पानी भोपाल से 30 किमी

भोपाल से विदिशा जाने वाले रोड पर बिलखिरिया थाने से करीब 10 किमी दूर महादेव पानी स्थित है। यहां तक जाने के लिए मुख्य मार्ग से करीब 5 किमी. अंदर जंगल की ओर कच्चे रास्तों से होते हुए जाना पड़ता है। भोपाल से इसकी दूरी 30 किमी है। यहां करीब 70 फीट गहराई में पत्थरों के सहारे उतरना पड़ता है।

अमरगढ़ फॉल भोपाल से 65 किमी 

अमरगढ़ वाटर काफी रोमांचकारी है। रातापानी वन्यजीव अभयारण्य के बीचों-बीच बने अमरगढ़ वाटर फॉल सेल्फी लवर्स को भी अपनी ओर खींच रहा है। भोपाल से 65 किमी दूर शाहगंज जाते वक्त खटपुरा गांव में विंध्याचल पर्वतों के बीच स्थित 45 मीटर ऊंचे इस प्राकृतिक झरने को देखने इन दिनों सैलानियों के लिए अट्रैक्शन पॉइंट है ।