जलबिहार में होगा पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागोत्सव, आज नलनाम नवसंवत्सर की विदाई

जलबिहार में होगा पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागोत्सव, आज नलनाम नवसंवत्सर की विदाई

ग्वालियर।  भारतीय संस्कृति-संस्कारों से युवा पीढ़ी को अवगत-सिंचित करने के लिए नगर निगम हर साल हिन्दू नववर्ष पर नव सवंत्सर महोत्सव मनाता है। इसी क्रम के चलते पिंगलनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम 22 मार्च को जलविहार के तैरते रंगमंच पर किया जाएगा। वहीं इससे पहले 21 मार्च को जारी नलनाम संवत्सर की शाम विदाई समारोह होगा। निगमायुक्त किशोर कान्याल ने बताया कि हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ गुढ़ी पड़वा से होता है जिसका स्वागत महोत्सव पिंगलनाम नवसवंत्सर महोत्सव का आयोजन 21 व 22 मार्च को किया जा रहा है, जो नगर निगम द्वारा संस्कार भारती के संयोजन में आयोजित किए जा रहा। जिसमें 21 मार्च को नलनाम संवत्सर की विदाई, 22 मार्च की सुबह भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अर्घ्य के साथ ही स्वागत किया जाएगा।

नलनाम सवंत्सर विदाई महोत्सव आज: 21 मार्च को जलविहार में कर्यक्रम सायं को 6 बजे दीप प्रज्वलन, 6.04 बजे ध्येय गीत, स्वच्छता गीत अंकिता अनूप कैलासिया, 6.10 बजे वाद्यवृन्द-अनिका म्यूजिक सेन्टर (दिल्ली), 6.30 बजे शास्त्रीय गायन- अर्पिता वैशम्पायन (पुणे), 7 बजे पखावज वादन- जयवन्त गायकवाड़ (ग्वालियर), 7.15 बजे भरतनट्यम-नीरज सक्सैना शिष्यवृन्द (भोपाल), 7.45 बजे संगीत सानन्द- अनन्त आस्था कला एवं शिक्षा समिति कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

पिंगलनाम नवसवंत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम: 22 मार्च को प्रात: 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा, 4.58 बजे गीत, 5.01 बजे दीप प्रज्वलन, 5.03 बजे ध्येय गीत, 5.09 बजे प्रार्थना-जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं, 5.19 बजे संकल्प गीत-सारदा नाद मंदिर, 5.24 बजे बांसुरी वादन- पं.संतोष संत (इंदौर), 6.04 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, वैदिक यज्ञ, शंख ध्वनि बंगाली समाज, 6.20 बजे भगवान भुवन भास्कर को अर्ध्यदान, 6.26 बजे महापौर द्वारा शुभकामना संदेश, 6.29 बजे निगमायुक्त का शुभकामना संदेश, 6.31 बजे स्वच्छता संदेश गीत- अंकिता अनूप कैलासिया, 6.35 बजे देवीआव्हान आगोमोनी(बीएससीए), 6.45 बजे सूर्यआव्हान (समूह नृत्य), 6.57 बजे लोकवाद्य कचहरी- कल्पना विनोद मिश्रा (दतिया), 7.12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी।

शाम को प्रस्तुत होंगे लोक कला महोत्सव

22 मार्च की शाम को 6 बजे दीप प्रज्वजन, 6.05 बजे ध्येय गीत, 6.10 बजे देवी स्तुति-कल्याण कथक केन्द्र , 6.25 बजे माच खेल शहीद भगत सिंह सुन्दरलाल मालवीय(सुन्दरनंद) उज्जैन, 7.40 बजे स्वच्छता संदेश गीत- अंकिता अनूप कैलासिया, 7.55 बजे कबीर,नृत्य नाटिका-डॉ. विधि नागर (वाराणासी), 8.30 बजे संगीत नाटिका-तोते का पिंजरा समस्त महोत्सव कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।