खिलाड़ी अपने प्रदेशों में प्रैक्टिस शुरू करें:अरुण

खिलाड़ी अपने प्रदेशों में प्रैक्टिस शुरू करें:अरुण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण अतंर्राज्यीय यात्राएं अब भी प्रतिबंधित हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों को दौड़ने और अपने कौशल पर ध्यान लगाने के लिए अपने गृह राज्यों (स्वयं के प्रदेश)के मैदानों पर ही अभ्यास करना होगा। इस स्वास्थ्य संकट की वजह से लगे राष्टव्यापी लॉकडाउन के कारण भारतीय क्रिकेटर अपने घर तक ही सीमित हैं। वे अपनी फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण चीजे दौड़ने को अपने कार्यक्रम में शामिल नहीं कर पा रहे हैं।

अपने ही शहर में खिलाड़ी अपने कौशल को निखारें

अरुण ने कहा,‘आंशिक रूप से लॉकडाउन हट गया है, लेकिन अंतर-राज्यीय यात्रा में समस्या होगी। खिलाड़ियों को अब अपने शहर के उपलब्ध मैदानों को दौड़ने के लिए इस्तेमाल करना होगा और इसके साथ वे कौशल निखारना भी इसमें शामिल कर सकते हैं।’