पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेड लगाकर वाहनों को रोका, जाम में फंसते रहे लोग

पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेड लगाकर वाहनों को रोका, जाम में फंसते रहे लोग

भोपाल । राजधानी में जारी टोटल लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण शाम करीब तीन बजे के बाद अचानक लोग सड़कों पर निकल पड़े। बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के सड़कों पर आने से पुलिस ने सभी स्थानों पर बैरीकेड लगाकर रास्ता रोका, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में शहर के विभिन्न इलाकों में जाम लग गया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को वापस लौटाया तो कई स्थानों पर लोगों से विवाद भी हुआ। पॉलीटेक्निक चौराहे पर एक कार चालक पुलिस से भिड़ गया, वहीं कोलार रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी।

 पूछताछ करने पर पुलिस से भिड़ा युवक, केस दर्ज 

शाम करीब साढ़े चार बजे पॉलीटेक्निक चौराहे पर श्यामला हिल्स पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार में सवार धनंजय केशरी का वहां से निकलना हुआ। उसका परिवार भी साथ था। पुलिस ने उसे रोका और घूमने का कारण पूछा। इस पर कार सवार महिला भड़क गई। उसने कहा, हमारी मर्जी, आप कौन होते हैं पूछने वाले? पुलिस ने लॉकडाउन का हवाला दिया तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और टीआई से उनका आईडी मांगने लगी। इसी बीच धनंजय कार से बाहर आया तो थाना प्रभारी तरुण भाटी से बहस हो गई। बाद में पुलिस ने धनंजय के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कर कार जब्त कर ली। टीआई भाटी ने बताया कि उन्होंने कार सवार से पूछा था कि उन्हें कहां जाना है, लेकिन वह कुछ बताने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने उन्हें वापस जाने को बोला तो महिला स्टापर हटाने लगी।

 कई इलाकों में लगी वाहनों की लंबी लाइन 

शाम के समय अचानक ही लोगों के घरों से बाहर निकलने के कारण शहर के दूसरे इलाकों में भी जाम की स्थिति बनी। पातरा धोबीघाट, भारत टाकीज पुल, लिली टाकीज, काली मंदिर तलैया, वीआईपी रोड, चूनाभट्टी तिराहा, नेहरू नगर चौराहा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, न्यू मार्केट समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने बैरीकेड लगा रखे थे। वाहन चालकों को सभी पॉइंटों पर रोका जा रहा था, इस कारण जाम की स्थिति बनी रही। पातरा पुल पर दोपहिया वाहन तक फंस गए थे, जिन्हें लोगों की मदद से निकलवाया। शाम के समय अचानक ही लोगों के घरों से बाहर निकलने के कारण शहर के दूसरे इलाकों में भी जाम की स्थिति बनी। पातरा धोबीघाट, भारत टाकीज पुल, लिली टाकीज, काली मंदिर तलैया, वीआईपी रोड, चूनाभट्टी तिराहा, नेहरू नगर चौराहा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, न्यू मार्केट समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने बैरीकेड लगा रखे थे। वाहन चालकों को सभी पॉइंटों पर रोका जा रहा था, इस कारण जाम की स्थिति बनी रही। पातरा पुल पर दोपहिया वाहन तक फंस गए थे, जिन्हें लोगों की मदद से निकलवाया।

कोलार रोड पर लगा वाहनों का जाम 

इधर शाम पांच बजे कोलार रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया खुद ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए लोगों से लौटने की अपील की तो कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। सर्वधर्म पुल से पुलिस ने कई लोगों को वापस लौटा दिया। टीआई ने बताया कि कुछ लोग कह रहे थे, कि लॉकडाउन समाप्त हो गया है। ऐसे लोगों को बताने में भी वक्त लगा, जिससे वाहनों की भीड़ बढ़ी। हालांकि जल्द ही ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया।