दोपहर को भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्न लोधी, शाम को मंत्री दर्जा

दोपहर को भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्न लोधी, शाम को मंत्री दर्जा

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। शाम होते होते सरकार ने उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का चेयरमैन भी नियुक्त कर दिया। शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल में निगम-मंडलों में नियुक्ति का यह पहला आदेश हुआ है। इससे पहले लोधी ने प्रोटेम स्पीकर को विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा स्वीकार कर देर शाम विधानसभा ने बड़ामलहरा सीट रिक्त होने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया। लोधी की भाजपा में एंट्री पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मध्यस्थता के चलते हुई है।