प्रियंका ने निक को विश किया बर्थडे

प्रियंका ने निक को विश किया बर्थडे

अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक को स्पेशल बर्थडे विश किया है। इस खास मौके पर उन्होंने निक के कुछ बेहतरीन लम्हों को एक साथ एक वीडियो में कैद किया है। प्रियंका ने वीडियो में निक के बेहतरीन लम्हों की छोटी-छोटी झलकियां शेयर की हैं। इस वीडियो में निक के स्काई डाइविंग से लेकर प्रियंका के साथ बिताए प्यार भरे पल भी शामिल हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अहसानमंद रहूंगी कि तुम्हारा जन्म हुआ। हैपी बर्थडे मेरे प्यार। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों लॉस एंजेलिस स्थित अपने होम टाउन में हैं।