रूस में राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रूस में राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

मास्को । गलवां घाटी को लेकर भारत और चीन के बीच पनपा विवाद अभी तक सुलझने की स्थिति में नहीं पहुंचा है। इस बीच तीन दिनों के दौरे पर सोमवार की रात रूस की राजधानी मास्को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को भारतीय दूतावास पहुंचे। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मास्को के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं मास्को में 75वें विक्टरी डे परेड में भी शामिल होउंगा। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे की भी 24 जून को मास्को में होने वाली सैन्य परेड में उपस्थित होने की संभावना है। इस परेड को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ को मिली जीत की खुशी में मनाया जाता है। इस साल जीत की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।