बडे आयोजनों पर रोक, नहीं होंगी रैलियां

बडे आयोजनों पर रोक, नहीं होंगी रैलियां

भोपाल। आगामी समय में किसी भी राजनीति दल द्वारा कोई बड़ी रैली या सभा नहीं की जाएगी। बिना अनुमति कोई भी आयोजन नहीं होंगे और लॉकडाउन लागू करने का निर्णय जिला स्तर पर क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की समिति लेगी। साथ ही बड़े धार्मिक आयोजनों पर रोक रहेगी। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक की जानकारी गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को दी। डिजिटाइजेशन पर 59.89 करोड़ खर्च: मप्र में भू-अभिलेखों का डिजिटाइजेशन परियोजना पर अनुमानित राशि 59.89 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने की अनुमति मिली। डिजिटाइजेशन के लिए उपलब्ध राशि 25.80 करोड़ के अतिरिक्त व्यय की शेष राशि 34 करोड़ के लिए लोक सेवा प्रबंधन विभाग के द्वारा संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में उपलब्ध राशि में से अधिकतम 15 करोड़ रुपए का उपयोग किया जाएगा।