रणवीर सिंह को रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिला अवॉर्ड

रणवीर सिंह को रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिला अवॉर्ड

जेद्दा। अभिनेता रणवीर सिंह को सिनेमा में उनके योगदान के लिए रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया। सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे फिल्म महोत्सव में रणवीर को इस साल के प्रतिष्ठित युस्र अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की दौड़ में हॉलीवुड अभिनेत्री डायने क्रूगर और सऊदी अभिनेता-लेखक अब्दुल्ला अलसदहा न भी शामिल थे। हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने रणवीर को अवॉर्ड प्रदान किया।

मैं आपका फैन:

रणवीर ने समारोह में मौजूद जॉनी डेप की प्रशंसा की। उन्होंने कहा पर्दे पर मेरे आदर्शों में से एक यहां मौजूद हैं। देवियों और सज्जनों, मिस्टर जॉनी डेप। मेरे प्रिय सर, मैं एडवर्ड सिजरहैंड्स और वॉट्स ईटिंग गिबर्ट ग्रेप के समय से आपके अभिनय का मुरीद हूं।