ब्रिटिश महारानी के नाम दूसरा सबसे लंबे समय तक राजगद्दी संभालने का रिकॉड

ब्रिटिश महारानी के नाम दूसरा सबसे लंबे समय तक राजगद्दी संभालने का रिकॉड

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने रविवार को दुनिया में दूसरे सबसे लंबे समय तक राजगद्दी संभालने का रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्र सेवा के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 96-वर्षीय महारानी की प्लेटिनम जयंती मना रहे ब्रिटेन में पिछले हμते कई कार्यक्रम किए गए। उन्होंने थाईलैंड के राजा भूमिबल अदुल्यादेज को पछाड़कर दूसरे लंबे समय तक राज करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भूमिबल ने 1927 और 2016 के बीच 70 साल 126 दिनों तक राज किया था। फ्रांस के लुई-चौदहवें सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला सम्राट बने हुए हैं, जिन्होंने 1643 से 1715 तक 72 वर्ष 110 दिन तक शासन किया था। वर्ष 1953 में ताज पहनने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सितंबर 2015 में अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश सम्राज्ञी बनीं।