सबरीमाला में एंट्री की कोशिश करने वाली रेहाना विवादों में घिरीं

सबरीमाला में एंट्री की कोशिश करने वाली रेहाना विवादों में घिरीं

तिरुवनंतपुरम। केरल की तिरुवल्ला पुलिस ने पथनमथिट्टा जिले की रहने वाली महिला एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को गिरμतार किया है। बताया गया है कि फातिमा ने महिला सशक्तीकरण दिखाने के लिए अपने बच्चों से अपनी हाफ न्यूड बॉडी पर पेंटिंग करवाई थी। उन पर फिलहाल केरल पुलिस एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रेहाना ने 19 जून को ही यूट्यूब वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। इसमें उनके बेटे और बेटी को उनकी सेमी न्यूड बॉडी पर पेंटिंग करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने हैशटैग #BodyArtPolitics पोस्ट किया था। रेहाना के मुताबिक, यह वीडियो उन्होंने इसलिए बनाया था, ताकि महिलाएं अपने सेक्स और शरीर को लेकर ज्यादा खुल सकें, वो भी ऐसे समाज में जहां यह दोनों चीजें प्रतिबंधित हैं। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई थी।