सलमान ने रितेश के साथ वेड के गाने पर किया डांस

सलमान ने रितेश के साथ वेड के गाने पर किया डांस

अभिनेता सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है। सलमान खान और रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रितेश देशमुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें वेड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने में सलमान खान अपनी जींस के पॉकेट में ग्लास रख कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है।