सिंधिया ने हाथ जोड़कर मांगा चंबल का पानी-एलिवेटिड फ्लाई ओवर ब्रिज

सिंधिया ने हाथ जोड़कर मांगा चंबल का पानी-एलिवेटिड फ्लाई ओवर ब्रिज

ग्वालियर। की प्यास तब बुझेंगी, जब यहां चंबल नदी का पानी आएगा। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह जी आप दिल्ली में कमान संभालो, यहां का काम हम देखकर कोई दिक्त नहीं आने देंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेला ग्राउण्ड में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा हाथ जोड़कर चंबल का पानी-एलिवेटिड फ्लाई ओव्हर ब्रिज निर्माण की मांग पर मदद का भरोसा दिलाते हुए कहीं। साथ ही कहा कि कमलनाथ सरकार ने चंबल अंचल के साथ सौतेला व्यवहार कर लोगों के सम्मान को ठोकर मारकर अपमानित किया है। मेला-फूलबाग परिसर व वीनस बैकेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह से कमलनाथ सरकार को भष्टÑाचारियों की सरकार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस नेता कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों को गद्दार बोल रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर कई नेताओं ने पहले भी पार्टी छोड़ी है, लेकिन जब भी कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ते हैं, तो ये उन्हें बदनाम करने में लग जाते हैं। कांग्रेस व कमलनाथ जवाब दें कि क्या 1923 में कांग्रेस छोड़ स्वराज पार्टी बनाने वाले पं. मोतीलाल नेहरू गद्दार थें? क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित बाद में पार्टी छोड़ने वाले नेता गद्दार थे? उन्होंने कहा कि सिंधिया और उनके साथियों ने कांग्रेस सरकार को जनता से किये वादे पूरे नहीं करने की सजा दी। गद्दार तो कमलनाथ हैं, जिन्होंने जनता से गद्दारी की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी कहते हैं कि हमें धोखा मिला। लेकिन असल में धोखा तो कमलनाथ जी ने जनता के साथ कियास। उन्होंने चुनाव के पहले किसानों, युवाओं, प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। कमलनाथ ने प्रदेश की जनता की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जब-जब प्रदेश को दुरावस्था में ले जाने वाली सरकार काबिज हुई, उसे उखाड़ने का आंदोलन ग्वालियर से ही शुरू हुआ। इसी ग्वालियर की धरती से राजमाता सिंधिया जी ने डी.पी.मिश्रा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंका था और कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंकने का काम सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज फिर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को उसके छलकपट का जवाब देंगे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में आज जो परिस्थितियां हैं, उनके सूत्रधार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार अपने वादे से नहीं मुकरती, जनता से विमुख न होती, वल्लभभवन को कमीशन भवन न बनाती, तो सिंधिया को कांग्रेस छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ती। जो अच्छे जनप्रतिनिधि होते हैं, वे जनता के प्रति अपनी जवाबदेही समझते हैं और जब उन्हें लगता है कि जनता को छला जा रहा है, तो वे अपने पद को ठोकर मारने में भी देर नहीं करते। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने ग्वालियर-चंबल संभाग से प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राज में जनता त्रस्त थी। चारों तरफ हाहाकार था। प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा था और कमलनाथ सरकार सो रही थी। बीते 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों सहित प्रदेश के हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय काम किया है। मौके पर भाजपा मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सासंद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, वेदप्रकाश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, पवन सेन, चंदू सेन, गुरूमुख करोसिया सहित अन्य उपस्थित थे।