ग्वालियर पहुंचने पर सिंधिया का स्वागत, कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

ग्वालियर पहुंचने पर सिंधिया का स्वागत, कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन
ग्वालियर पहुंचने पर सिंधिया का स्वागत, कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

ग्वालियर पहुंचने पर सिंधिया का स्वागत, कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन 
 
- फूल बाग पर धरना देने जा रहे हैं कांग्रेसियों को कार्यालय के समीप गिरफ्तार किया 
- भाजपा का सदस्यता अभियान फूलबाग मैदान पर होगा
ग्वालियर। कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बार ग्वालियर आए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्वालियर पहुंचे और वीआईपी विश्राम गृह में रुकने के बाद दोपहर को फूलबाग मैदान पहुंचे। विमानतल से मुरार वीआईपी विश्रामगृह तक रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। मुरार से फूलबाग तक रास्ते में भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी।  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी ग्वालियर पहुंचे हैं। विश्राम गृह में उनकी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्रणा भी हुई। उधर सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को फूलबाग मैदान पर धरना देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें चिड़िया घर के आगे नहीं बढ़ने दिया और फुलबग गुरुद्वारा से पहले गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने के लिए पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व सांसद रामसेवक सिंह भी पहुंचे थे।
योजनाबद्ध तरीके से सुबह से ही शिंदे की छावनी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुबह 10:00 बजे करीब जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो उन्हें पकड़कर बसों में बिठाया और अस्थाई जेल भेज दिया।