मानव संग्रहालय का सप्ताह का प्रादर्श देखें फेसबुक पर

मानव संग्रहालय का सप्ताह का प्रादर्श देखें फेसबुक पर

कोविड-19 महामारी के प्रसार के कारण दुनिया भर के संग्रहालय बंद है लेकिन अपने दशर्कों के साथ निरंतर रूप से जुड़े रहने के लिए विभिन्न अभिनव तरीके अपना रहे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने भी इस महामारी द्वारा प्रस्तुत की गई चुनौतियों का सामना करने के लिए कई प्रयास प्रारंभ किए है। अपने एक ऐसे ही प्रयास के अंतर्गत मानव संग्रहालय 'सप्ताह का प्रादर्श' नामक एक नवीन श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है। दर्शक कपाल का अवलोकन मानव संग्रहालय की फेसबुक साईट के माध्यम से घर बैठे कर सकते है। इसी सीरिज के अंतर्गत इस माह के अंतिम सप्ताह के प्रादर्श के रूप में लद्दाख के बौद्ध समुदाय का एक आनुष्ठानिक कटोरा ‘कपाल’ को दशर्कों के मध्य प्रदर्शित किया गया। डॉ. सुदीपा राय ने बताया कि पूरे भारत से किए गए संकलन को दर्शाने के लिए संग्रहालय इस सीरिज के प्रारंभ में अपने संकलन की अति उत्कृष्ट कृतियां प्रस्तुत कर रहा है।

अनुष्ठानों में प्रयोग किया जाने वाला पात्र

कलेक्शन में कुल 64 प्रादर्श हैं। प्रदर्शित प्रादर्श कपाल हिमालयी क्षेत्र के बौद्ध समुदायों में तांत्रिक आनुष्ठानों में उपयोग किया जाने वाला एक पात्र है। इसके खूबसूरती से गढ़े गए तीन मूल भाग - आधार, धारक और ढक्कन है।