सेंसेक्स - निफ्टी में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स - निफ्टी  में बड़ी गिरावट

मुंबई ।  उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर उम्मीद कमजोर पड़ने के बीच वित्तीय तथा आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का असर बाजार पर पड़ा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 509 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में 209.75 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,961.52 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का  निफ्टी  70.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,312.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टेक  महिन्द्रा , भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और एनटीपीसी में मुख्य रूप से गिरावट आयी। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, कोटक बैंक तथा भारती एयरटेल लाभ में रहीं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा भारत-चीन सीमा मसला और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव जैसे भू-राजनीति संकट से भी निवेशक थोडे चिंतित  हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो ओर दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान में रहे।