शाहरुख की जवान ने कमाए 1103 करोड़, देश की पहली फिल्म बनी

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। किंग खान की थ्रिलर फिल्म जवान ने दुनियाभर में 1103.27 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी दी। फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी साझा की। एटली द्वारा निर्देशित फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दुनियाभर में रिलीज हुई थी। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 733.37 करोड़ रुपए और विदेशी सिनेमाघरों से 369.90 करोड़ रुपए की कमाई की है। जवान ने पहले हμते में कुल 389.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।