सुरक्षा हटाने के एक दिन बादही सिंगर मूसावाला की हत्या

सुरक्षा हटाने के एक दिन बादही सिंगर मूसावाला की हत्या

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाने के एक दिन बाद ही गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूसेवाला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या उनके गांव मानसा के पास ही की गई। जानकारी के अनुसार मूसेवाला पर एके -47 से करीब 40 गोलियां चलाई गईं। हत्या के पीछे लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। मूसेवाला की सुरक्षा के लिए पहले करीब 10 गनमैन थे, जिन्हें घटाकर 4 फिर दो किया गया। हत्या के समय उनके पास सुरक्षा गार्ड नहीं थे। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था। उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। वहीं, विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।