अंगुलियों के इशारों को स्मार्टफोन के जरिए समझेंगे स्मार्ट ग्लव्स, ये साइन लैंग्वेज को साउंड में बदल देंगे

अंगुलियों के इशारों को स्मार्टफोन के जरिए समझेंगे स्मार्ट ग्लव्स, ये साइन लैंग्वेज को साउंड में बदल देंगे

लंदन। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ऐसे ग्लव्स विकसित किए हैं, जो एक स्मार्टफोन एप के जरिए साइन लैंग्वेज को कुछ ही सेकेंड में आवाज में बदल देगा। यह हाइटेक ग्लव उंगलियों के इशारों से प्राप्त संकेतों को एक सर्किट बोर्ड में भेजेंगे। यहां से ये संकेत मोबाइल फोन तक भेजे जाएंगे। इसके बाद एप की सहायता से उंगलियों के इशारों से प्राप्त संदेश अक्षरों और वाक्यों में ट्रांसलेट हो जाएंगे, जिसे एक ऑटोमेटेड वॉइस के जरिए ध्वनि में बदल दिया जाएगा। इस तकनीक को पेटेंट करा लिया गया है। इसका उद्देश्य बोलने या सुनने में असमर्थ तथा ऐसे लोगों के बीच भाषा के अवरोध को समाप्त करना है जो साइन लैंग्वेज नहीं समझ पाते हैं। इसे बनाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि डिवाइस को बनाने में बहुत सस्ते, और टिकाऊ पार्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं।