सोनिया का दावा- 12 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली

सोनिया का दावा- 12 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी, जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा, 12 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।