वुमन डेयरडेविल्स के स्टंट; सीढ़ी पर बनाया संतुलन पहिए के आगे झुककर दिखाए खतरनाक करतब

वुमन डेयरडेविल्स के स्टंट; सीढ़ी पर बनाया संतुलन पहिए के आगे झुककर दिखाए खतरनाक करतब

 चलती बाइक पर एक साथ सीआरपीएफ की कई महिला डेयरडेविल्स ह्यूमन पिरामिड बनाकर दिखीं तो दर्शक दंग रह गए। इतना ही नहीं चलती बाइक को बैलेंस करके उसपर सीढ़ी रखकर उतरने-चढ़ने जैसे स्टंट देखकर कोई भी तालियां बजाए बिना नहीं रह सका। महिलाओं द्वारा बाइक पर खतरनाक स्टंट देखना अपने आप में नया अनुभव रहा जिसे देखने के लिए लिंक रोड-नंबर 1 पर शाम 5 बजे बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। सीआरपीएफ के महिला दल ने रायफल ड्रिल, पाईप बैंड की भी प्रस्तुति दी। रॉयल एनफील्ड बुलेट पर सवार महिला दस्ता गियर-अप होकर इन स्टंट्स को पेश करता दिखा। लगभग 1 घंटे के इस शो को सभी ने बेहद सराहा। टीम लीडर तारा यादव ने बताया कि इसके लिए महिलाओं को तीन महीने की ट्रेनिंग दी गई बाकि हमारी प्रैक्टिस चलती रहती है।

लड़कियां प्रेरित होंगी फोर्स में आने के लिए

इस मौके पर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि हमें इन महिला डेयरडेविल्स पर मान है, अभिमान है। नारी शक्ति द्वारा यह अद्भुत प्रदर्शन निश्चित ही फोर्स में आने के लिए लड़कियों को प्रेरित करेगा।