दिन भर बादलों में घिरे रहे सूर्यदेव अधिकतम तापमान दो डिसे गिरा ठंड बढ़ने का अनुमान

दिन भर बादलों में घिरे रहे सूर्यदेव अधिकतम तापमान दो डिसे गिरा ठंड बढ़ने का अनुमान

ग्वालियर। सोमवार को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे और उनके दर्शन नहीं हो सके। इसलिए अधिकतम तापमान 2.2 डिसे गिरकर 19.4 डिसे दर्ज किया गया है। सामान्य औसत से यह 4 डिसे कम है। अब ठंड बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज किया गया है। गत रोज की अपेक्षा 0.2 तापमान ज्यादा दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 19.4 दर्ज किया गया है। गत रोज की अपेक्षा 21.6 की तुलना में यह 19.4 0 रहा है। अधिकतम तापमान कम रहने से ठंड बढ़ने का अनुमान है। सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी की आशंका बनी रही लेकिन हुई नहीं। मौसम विभाग का कहना है कि 24 -25 जनवरी को बूंदाबांदी का अनुमान है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।