देश के 29 वर्तमान मुख्यमंत्री करोड़पतियों में शामिल

देश के 29 वर्तमान मुख्यमंत्री करोड़पतियों में शामिल

नई दिल्ली। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देश में 29 वर्तमान मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सम्पत्ति सबसे अधिक 510 करोड़ रु. है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सम्पत्ति सबसे कम 15 लाख रु. जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक करोड़ रु. से अधिक संपत्ति है। एडीआर और इलेक्शन वाच के अनुसार, वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

किस के पास कितनी सम्पत्ति एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 163 करोड़ रु. और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रु. की सम्पत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सम्पत्ति 3 करोड़ रु. से अधिक की है।