दो दिन में भोपाल में दिखेगा मानसून का असर, 25 तक कवर होगा प्रदेश

दो दिन में भोपाल में दिखेगा मानसून का असर, 25 तक कवर होगा प्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा और बैतूल के रास्ते से दाखिल होने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर, उमरिया, होशंगाबाद, रायसेन, जबलपुर और भोपाल में इसका असर दिखने लगा है। भोपाल और इंदौर में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि जबलपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। भोपाल में रात करीब 10 बजे के बाद घने बादल छाए और रुकरुककर हल्की बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिन में इन इलाकों में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा, जबकि प्रदेश में 25 जून तक मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद है।

श्योपुर में डैम छलका

श्योपुर में प्री-मानसून की पहली बारिश में ही नदी -नाले उफान पर आ गए। यहां सीप नदी का जलस्तर बढ़ने से बंजारा डैम ओवरलो हो गया। शाम तक लगातार पानी बढ़ने से शिवपुरी-श्योपुर और ग्वालियर के बीच आवागमन बंद हो गया।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, खरगोन, झाबुआ, रतलाम, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, राजगढ़, नीमच और मंदसौर।

कहां कितनी बारिश

शहर                   बारिश (इंच में)
रांझी (जबलपुर)            5
देवरा (देवरा)               1.5
दमोह                         1
मंडला                        1
विदिशा                      4
अनूपपुर                     4
बालाघाट                    4
नर्मदापुरम                  3