अखबार में आजादी की खुशबू आज भी बरकरार

अखबार में आजादी की खुशबू आज भी बरकरार

इंदौर। देश की आजादी के दिन 15 अगस्त, 1947 का अखबार आज भी इंदौर के बसंत बाहेती ने सहेज कर रखा है। उनके पिता दुर्गा प्रसाद बाहेती ने द स्टेट्स मेन कलकत्ता और अमृत बाजार पत्रिका अखबार की प्रतियां लाकर रखी थीं। दोनों ही अखबार 15 पन्नों के हैं। पेशे से बाहेती स्टॉक मार्केट एवं इंश्योरेंस कन्सलटेंट है। बाहेती बताते है कि इस अखबार में देश की आजादी की खुशबू आती है। 15 अगस्त के दिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और पढ़ने आते हैं।

मंगल ने पीतल के पन्नों पर संविधान उकेरा

इंदौर के लोकेश मंगल ने देश का सांविधान को पीतल पर उकेरा है। यह 54 पन्ने और 32 किग्रा का है। उसे 14 घंटे में तैयार किया गया। इसमें चित्रों के माध्यम से नियमों को दर्शाया गया है। इसके लिए 6 साल की मेहनत लगी है। भारतीय संविधान को धातु पर 25 सांसद, 45 विधायक, 20 कलेक्टर और संविधान विशेषज्ञों से राय लेकर तैयार किया गया है। एक पन्ने का वजन करीब 590 ग्राम और लगभग 25 हजार रुपए खर्च किए है।