नया दावा: 12 साल पहले सोने की खदान से फैला था कोरोना, चमगादड़ की पॉटी साफ करने वाले मजदूर थे पहले शिकार

नया दावा: 12 साल पहले सोने की खदान से फैला था कोरोना, चमगादड़ की पॉटी साफ करने वाले मजदूर थे पहले शिकार

न्यूयॉर्क। कोरोना को लेकर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये वायरस पिछले साल नहीं, बल्कि आज से 12 साल पहले ही फैल गया था। बस उस समय इसकी स्पीड ज्यादा नहीं रही और 3 लोगों की जान लेकर शांत हो गया था। वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना चीन के वुहान मीट मार्केट से नहीं, बल्कि चीन के एक खदान से फैला था। ये खदान चीन के यूनान प्रांत में है। 2008 में 6 मजदूर इस खदान में चमगादड़ की पॉटी साफ करने का काम कर रहे थे। उसी के संपर्क में आने से सभी बीमार पड़ गए। लेकिन तब इसे सर्दी-जुकाम समझा था। लेकिन अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट को चेक की गई तो साफ हुआ कि असल में उन्हें कोरोना था।

पहले समझा गया था वायरल

इन 6 मजदूरों का इलाज करने वाले फिजिशियन ली सू ने बताया कि इन सभी को तेज बुखार हुआ था। साथ ही सूखी खांसी और बदन में दर्द की शिकायत के साथ लाया गया था। उस समय इसे वायरल समझा गया लेकिन अब कंफर्म हुआ कि असल में वो कोरोना से पीड़ित थे।

डॉक्टर की थीसिस पढ़ रहे हैं वैज्ञानिक : फिलहाल इस पूरे मामले की जांच वायरलॉजिस्ट जोनाथन लाथम और उनके साथ एलिसन विल्सन कर रहे हैं। दोनों उस डॉक्टर की थीसिस पढ़ रहे हैं, जिन्होंने इन मजदूरों का इलाज किया था।

चमगादड़ से कोरोना की उत्पत्ति : अब वो उस डॉक्टर से उन मजदूरों के सैंपल लेने की कोशिश में हैं। अगर ऐसा था, तो अभी तक के शोध बेकार हो सकते हैं। हालांकि पहले भी वैज्ञानिक चमगादड़ से कोरोना की उत्पत्ति का दावा कर रहे थे।