खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा- सुशांत के गले पर सुई के निशान थे, पैर भी टूटा हुआ था  

खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा- सुशांत के गले पर सुई के निशान थे, पैर भी टूटा हुआ था  

मुंबई। सुशांत सिंह के मर्डर केस में अब नया खुलासा हुआ है। शनिवार सुबह अभिनेता की यूएस बेस्ड बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला एक शख्स सुशांत के गले पर निशान और उनका पैर टूटे होने का दावा कर रहा है। श्वेता ने ट्वीट किया- हे भगवान। उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया? प्लीज उन्हें गिरफ्तार करो।

श्वेता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला व्यक्ति कह रहा है, हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है। गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे। जैसे उन्हें सुइयां चुभोई गई हों। उनके गले पर टेप चिपका हुआ था। मैंने उन्हें एम्बुलेंस के अंदर ले गया था। श्मशान घाट तक ले गया था। उनकी टांग टूटी हुई थी। जब उनकी बॉडी कूपर हॉस्पिटल आई तो उनका पैर मुड़ा हुआ था।
इस कर्मचारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती जब आई थीं तो उनके साथ दो आदमी थे। एक लंबे बाल वाला आदमी था। उसने मुझसे पूछा था कि बॉडी दिखा सकते हो क्या, मैंने बॉडी दिखाई थी, तब उन्होंने माफी मांगी थी। और भी कुछ बोल रही थीं। लेकिन तब मुझे बाहर भेज दिया था। 25 मिनट तक वो अंदर थीं और माफी मांग रही थीं। बड़े-बड़े डॉक्टर भी बोल रहे थे कि यह मर्डर है। ये सुसाइड नहीं है।
 कर्मचारी ने बताया कि सुशांत की बॉडी पीली पड़ चुकी थी। हम बॉडी देखकर पहचान लेते हैं। फांसी की बॉडी कभी पीली नहीं पड़ेगी। सीने और पैर के ऊपर पीले निशान थे। दोनों तलवों पर भी सुई चुभाने जैसे 3-4 निशान थे। कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह सुसाइड बताई गई थी। जबकि उनकी बॉडी पर किसी भी तरह के निशान से इनकार किया गया। विसरा रिपोर्ट में भी यही कहा गया था कि सुशांत की मौत फांसी के बाद दम घुटने से हुई है।