रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, फिर खली धूप

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, फिर खली धूप

ग्वालियर। दो दिन के अंतराल के बाद बुधवार सुबह शहर के कई हिस्सों में सिमझिम वर्षा हुई, इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस में कोई कमी नहीं आई। इसके बाद बादल गायब हो गए और चमकीली धूप निकली। दिनभर आसमान साफ रहा। लेकिन यह वर्षा मौसम कार्यालय के आसपास नहीं होने से रिकॉर्ड नहीं हुई। गौरतलब है कि रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद आसमान से बादल फिर गायब हो गए थे। बुधवार को फिर बादलों ने आमद दी और लश्कर सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। थाटीपुर सहित कई इलाके सूखे रह गए। इस वर्षा की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया, परंतु लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार शहर में गुरुवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज हुआ,जो सामान्य से 2 डिसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिसे रहा, यह सामान्य था। अब तक शहर में 129.5 मिमी वर्षा हुई है। जिले में वर्षा की स्थिति जिले की औसत वर्षा 751.2 मिली है, जबकि गत वर्ष 939.4 मिमी वर्षा हुई थी। इसके विपरीत अभी तक 94.7 मिमी बारिश ही हुई है। पिछले वर्ष 15 जुलाई तक 254.7 मिमी वर्षा हुई थी। इससे स्पष्ट है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 15 जुलाई तक जिले में 160 मिमी कम वर्षा हुई है। विकासखंडवार वर्षा (मिमी में)

विकासखंड   गत वर्ष     इस वर्ष   

मुरार          279.7      129.5

बरई          225.0       101.3

डबरा         199.3        65.6

भितरवार    314.9        82.3