लेट आने वालों में मचा हड़कंप, 10.30 पर आयुक्त कार्यालय जा रहे हाजरी रजिस्टर

लेट आने वालों में मचा हड़कंप, 10.30 पर आयुक्त कार्यालय जा रहे हाजरी रजिस्टर

जबलपुर। नगर निगम की नई निगमायुक्त डॉ प्रीतियादव के तेवर आते ही सख्त दिखाई दे रहे हैं। वे प्रशासनिक कसावट के लिए सबसे पहले समय पर कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा रखती हैं। सीट पर लेट पहुंचनेवाले कर्मचारी हों या अधिकारी इस समय सभी में हड़कंप की स्थिति बनी है,ऐसा इसलिए क्योंकि 10.30 बजते ही हाजरी रजिस्टर या ऑन लाइन हाजरी की सीट निगमायुक्त कार्यालय पहुंच रही है,ऐसे में 5 मिनट का विलंब भी कर्मचारी अधिकारियों पर भारी पड़ रहा है।

गत दिवस निगमायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह और प्रकाश विभाग के नवीन लोनारे को अनुपस्थित पाया तो दोनों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके पहले वे निरीक्षण के दौरान भी कुछ कर्मचारियों को निलंबित तक कर चुकी हैं। इन कार्रवाईयों से काम को हलके में लेने वाले अधिकारी कर्मचारियों में टेंशन है,और वे समय पर कार्यालय में नजर आने लगे हैं।

व्यवस्थाओं का तेजी से ले रहीं जायजा

श्रीमती यादव ने निगमायुक्त का पद संभालने के बाद तेजी से व्यवस्थाओं और नगर निगम की वर्किंग का जायजा लेना शुरू कर दिया है। वे अधिकारियों की विभागवार मीटिंग लेकर कामकाज समझ रही हैं और खामियों पर ध्यान भी दे रही हैं। उनके तेवर देखकर अधिकारी यह तो भली-भांति समझ चुके हैं कि ये जैसी दिखती हैं सीधी-सादी वैसी हैं नहीं और समय-समय पर उनके तेज तर्राट तेवर देख वे समझ चुके हैं कि इन्हें अन्य अधिकारियों की तरह चलाना संभव नहीं है।

नगर सत्ता से समन्वय

फिलहाल तो निगमायुक्त नगर निगम के कामकाज पर ध्यान दे रही हैं और अभी तक उन्हें नगर सत्ता से आमना-सामना नहीं हुआ है। जबलपुर में नगर निगम में सत्ता कांग्रेस की है जबकि प्रदेश में भाजपा की। ऐसे में निगमायुक्त क ा सत्तापक्ष से समन्वय कैसा होगा ये देखना अभी बाकी है।