आंधी-बारिश ने उतारी मप्र की गर्मी, पारा 400 से नीचे

आंधी-बारिश ने उतारी मप्र की गर्मी, पारा 400 से नीचे

भोपाल। प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने के बाद सोमवार को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे मई में भट्टी से तप रहे शहरों की गर्मी उतर गई। आंधी के बीच बिजली गुल होने से त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर का रोपवे सिस्टम बंद हो गया। इस दौरान श्रद्धालु करीब डेढ़ घंटे तक हवा में झूलते रहे। सतना के ताला क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में सतना के भैंसखाना के पास इमारत का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पिछले 48 घंटे के दौरान शिवपुरी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। सोमवार शाम भी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ।

आगे क्या... कई जगह आज भी बारिश की संभावना

भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के रीवा, सतना, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल तथा जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

यहां तेज हवाएं चलेंगी

ग्वालियर चंबल में आज भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रμतार से हवाएं चल सकती हरीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से चल सकती हैं।

दिल्ली में कई μलाइट डायवर्ट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मौसम फिर से खराब हो गया है। तेज आंधी और भारी बारिश की वजह से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इंडिगो, विस्तारा, एअर इंडिया और स्पाइस जेट की अधिकतर μलाइट्स को या तो कैंसिल कर दिया गया है या उन्हें डायवर्ट कर दिया गया है। इससे μलाइट लेट होंगी। कंपनियों ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा रोकी

देहरादून। केदारनाथ यात्रा सोमवार को भारी बारिश के बीच स्थगित कर दी गई। तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक विभिन्न जगहों पर रोक दिया गया। वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी से सबक लेते हुए रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सतर्कता बरती। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से अपने-अपने पड़ावों पर ठहरने की अपील की है।

  कहां-कितनी बारिश
शहर                  बारिश

 सतना                11.0
खजुराहो             8.3
रीवा                    7.0
मंडला                5.0
ग्वालियर           4.0
टीकमगढ़         2.0
नौगांव               8.0