राम जन्मभूमि में 200 फीट की गहराई में टाइम कैप्सूल डाला जाएगा ताकि भविष्य में सबूत सुरक्षित रहें

राम जन्मभूमि  में 200 फीट की गहराई में टाइम कैप्सूल डाला जाएगा ताकि भविष्य में सबूत सुरक्षित रहें

  अयोध्या।  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने जानकारी दी है कि राम मंदिर का इतिहास हजारों साल तक सुरक्षित रहे, इसके लिए मंदिर के गर्भगृह की 200 फीट गहराई में टाइम कैप्सूल रखा जाएगा। इसमें मंदिर का पूरा डिटेल होगा। ताकि भविष्य में कोई विवाद नहीं हो।  3 अगस्त से शुरू होगा अनुष्ठान गौरतलब है कि  5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले 3 अगस्त से वैदिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। 5 अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह का दूरदर्शन पर लाइव टेलीकास्ट होगा। गौरतलब है कि टाइम कैप्सूल एक कंटेनर की तरह होता है। यह हर तरह के मौसम का सामना कर सकता है। आमतौर पर भविष्य में लोगों के साथ कम्युनिकेशन करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इससे पुरातत्वविदों या इतिहासकारों को स्टडी में मदद मिलती है। 30 नवंबर 2017 को स्पेन के बर्गोस में करीब 400 साल पुराना टाइम कैप्सूल निकला था। यह ईसा मसीह की मूर्ति के रूप में था। मूर्ति के भीतर 1777 के आसपास की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जानकारियां थीं ।