महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना शर्मनाक

महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना शर्मनाक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए, ये अपमानजनक है। बता दें कि बीते दिनों विरोध प्रदर्शनों के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्प्रे डाल कर उसे नुकसान पहुंचाया गया था।