टमाटर 40 से 50 रु. तो धनिया 100 रु. किलो तक पहुंचा

टमाटर 40 से 50 रु. तो धनिया 100 रु. किलो तक पहुंचा

भोपाल। लॉकडाउन में डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं तो सब्जियों के रेट भी कई गुना बढ़ गए हैं। इसमें टमाटर, आलू, धनिया, अदरक भी शामिल हैं। मंडी व्यापारियों की मानें तो बारिश में माल खराब होने और बारदाना व हम्माली के बढ़ने से भी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। दस रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 40-50 रुपए/किलो बिक रहा है। 25 किलो की टमाटर की कैरेट जो 200 में आती थी, अब 700-800 रुपए में आ रही है। पहले से ही बढ़े दाम : फुटकर व्यापारी मोहम्मद शोएब ने बताया कि ट्रांसपोर्ट, हम्माली मंहगी होने से दाम बढ़े हैं। 24 जून के बाद से ही दाम बढ़ने लगे थे, जो अब और बढ़ गए हैं। वहीं, लोकल ट्रांसपोर्टर राधे शंकर ने बताया कि डीजल महंगा होने से मजबूरन दाम बढ़ाए हैं।