बुंदेली बघेली मालवी और निमाड़ी लोक गीतों को रिकॉर्ड कर रहा ट्राइबल म्यूजियम

बुंदेली बघेली मालवी और निमाड़ी लोक गीतों को रिकॉर्ड कर रहा ट्राइबल म्यूजियम

 जनजातीय संग्रहालय मप्र के विभिन्न अंचलों के गीत एवं जनजातीय गीत-संगीत का ध्वनयांकन ‘रिकॉर्डिंग’ किया जा रहा है। जिससे लोकल कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला रहा है साथ ही उस अंचल की संस्कृति को भी दस्तावेज के रूप में संग्रहित किया जा रहा है। रिकॉर्डिंग के लिए कई मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं लोक कलाकार भी रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। संग्रहालय में लोक अंचल के गीतों को सहेजने का कार्य शुरू हो गया है। अभी तक 20 अलग-अलग अंचलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीतों को रिकॉर्ड किया गया है।

लोकल कलाकारों को कर रहे प्रमोट

ध्वनयांकन में बुंदेली, निमाड़ी, मालवी, बघेली गीतों के माध्यम से लोकल कलाकारों को प्रमोट किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे लोक कलाकार है, जिन्होंने बड़े मंचों पर प्रस्तुति का मौका नहीं मिला, लेकिन अपने क्षेत्र में लंबे समय से गायन करते आ रहे हैं, उनकी गायन पंरपरा को देखते हुए उन्हें रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया जा रहा है।

अभी तक 100 से ज्यादा गीतों की हुई रिकॉर्डिंग

एक दल द्वारा 5 से 20 गीतों को रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के कलाकार रिकॉर्डिंग के लिए आ रहे हैं। अभी तक 100 से अधिक गानों की रिकॉर्डिंग की गई है। ऐसा इसलिए ताकि समय के साथ जब लोगों की स्मृतियों में यह लोकगीत धुंधले पड़ जाए तब यह रिकॉर्डिंग लोक संस्कृति के दस्तावेजीकरण से रूप में संरक्षित रहे।

लोकगीत प्रस्तुति इस प्रकार

बघेलखंड लोकगीत111

???? बसदेवा गायन

???? बिरहा गायन

???? बिदेसिया गायन

???? फाग गायन

बुंदेलखंड लोकगीत

???? आल्हा गायन

???? बंबुलिया गीत (भोला गीत)

???? देवासी गायन (देवारी गीत)

???? फाग गायन

मालवा लोकगीत

???? भरथरी गायन

???? निगुर्णी भजन गायन

???? संजा गीत

???? बरसाती बारता

निमाड़ी लोकगीत

???? निरगुणिया गायन शैली

???? गवलन गीत

???? कलगी-तुर्रा

???? फाग गायन

समय रहते दस्तावेजीकरण जरूरी

लोक की मौखिक परंपरा है, उसमें गीतों के सांस्कृतिक पहलू को उस समुदाय की संस्कृति व मूल को प्रथम दृष्टि प्रदर्शित करता है। ऐसे में इन गीतों का समय रहते दस्तावेजीकरण करना संग्रहालय का प्रमुख उद्देश्य है। जिसके कारण हम गीतों को संग्रहित कर रहे है। - अशोक मिश्रा, क्यूरेटर