ब्रिटेन में आई जोशीमठ जैसी मुसीबत, डूब सकते हैं 6 हजार करोड़ रु. के घर लंदन

ब्रिटेन में आई जोशीमठ जैसी मुसीबत, डूब सकते हैं 6 हजार करोड़ रु. के घर लंदन

जोशीमठ। में कई घरों में पहाड़ धंसने की वजह से बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे कई मकान खतरे के निशान पर हैं। इसी तरह से बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग से ब्रिटेन में भी समुद्री जल स्तर बढ़ सकता है। स्टडी के अनुसार इस सदी के अंत तक ब्रिटेन में करीब 6 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी डूब सकती है। क्लाइमेट एक्शन ग्रुप की स्टडी में चेतावनी दी गई है कि तटीय कटाव की वजह से ब्रिटेन के समुद्री किनारों पर बने घर डूबने के कगार पर हैं। जलवायु परिवर्तन की वकालत करने वाले ग्रुप वन होम ने कहा कि इंग्लैंड के 21 तटीय गांव और बस्तियां डूब के खतरे के निशान पर हैं। यहां पर बने 2218 घरों की कीमत करीब 58.4 करोड़ पाउंड (अनुसार करीब 6 हजार करोड़ रुपए) की हैं। स्टडी के अनुसार यह सभी घर सन 2100 तक डूब जाएंगे।

ब्रिटेन में सबसे गर्म साल रहा 2022 रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2100 से पहले भी यह आफत ब्रिटेन पर आ सकती है, क्योंकि पिछले 364 साल जबसे रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है, तब से अभी तक का इंग्लैंड का सबसे गर्म साल 2022 रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ेगी तो स्टोर्म और भी ज्यादा इंटेंसिफाई होगी और जमी हुई बर्फ और भी जल्दी पिघलेगी। इस वजह से समुद्र बढ़ेगा। इसी वजह से कोस्टल रेंज भी बढ़ेगी।